मीन राशि वालों के बिजनेस में आय बढ़ेगी, कार्यस्थल पर नए दोस्त बनेंगे, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष : घरेलू खर्च में वृद्धि की संभावना है। दैनिक आय प्रभावित हो सकता है। घर के सदस्यों का स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आज आप घर-परिवार का खास ख्याल रखने वाले हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

वृष: बिजनेस में घाटा हो सकता है। पारिवारिक मसले पर कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। पढ़ाई में रुझान बढ़ने वाला है। यात्रा में सफलता के योग हैं।

मिथुन: जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं। जमीनी विवाद का हल निकालने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश से लाभ नहीं होगा। लव पार्टनर के साथ दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क: आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी की हालत उत्पन्न हो सकती है। दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह: मन उदास रहेगा। पारिवारिक मसले पर पत्नी पर संदेह करने से आपसी मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक उन्नति में साथी से बाधा उत्पन्न होगी। बिजनेस में किसी व्यक्ति का विरोध सहना पड़ सकता है।

कन्या: पेट से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहने वाली है। अचानक खर्च बढ़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में परिशनियां आ सकती है। लव पार्टनर से मुलाक़ात होने वाली है।

तुला: आज मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी।

वृश्चिक: धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। बिजनेस में नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई-बहन से प्यार मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं, विरोधी परास्त होंगे।

धनु: पारिवारिक मामले पर मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न होगी। किसी खास दोस्त से मुलाक़ात होने वाली है। नौकरी में अटका हुआ काम पूरा होगा। जीवनसाथी का व्यवहार अच्छा नजर आएगा।
मकर: कार्यस्थल पर वर्चस्व कायम रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सोचा हुआ काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। वाहन सुख का आनंद उठा सकते हैं।

कुंभ: पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। दैनिक आय का संतुलन बिगड़ सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। दुर्घटना का योग है, सावधानी बरतें। जीवनसाथी पर गुस्सा करना मंहगा पड़ सकता है।

मीन: बिजनेस में आय बढ़ने वाला है। कार्यस्थल पर नए दोस्त बनेंगे। जीवनसाथी और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। अचानक धन लाभ का योग है। किसी समारोह में जाना हो सकता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *