वृष, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक आज जमीन व प्‍लाट खरीदने का प्लान बना सकते हैं, जानिए अन्‍य राशियों का हाल

मेषः आज व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। आज जॉब में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को तनाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है संयम बनाएं रखें। कर्मचारियों से अच्छा व्यवहार करें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृष: बैंकिंग व मीडिया में काम करने वालों को लाभ होगा। जमीन व प्‍लाट खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की देख आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके यहां अतिथि आगमन हो सकता है।

मिथुन: जॉब में प्रोन्नति होगी। आज व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए। निवेश में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें।

कर्क : जॉब में नवीन कार्य के लिए अनुकूल समय है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही परेशानियों का हल ढूंढने के लिए अपने गुरुजनों से मदद लेनी होगी। परिवार में आज किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से भी परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी।

सिंह: जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें, तनाव लेने से बचना होगा। बुधवार के दिन नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव आपके मन को प्रभावित करेग। क्रोध से बचें। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को लक्ष्य पूरा करने में सफलता मिलेगी।

कन्या: जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। करियर में वृद्धि की स्थिति बन सकती है। सेल्स से जुड़े लोगों को अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। जमीन व प्‍लाट खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनर व बड़े क्लाइंट के साथ बोलते समय बातों की गंभीरता पर ध्यान देना चाहिए।

तुला: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में मित्रों से लाभ होगा। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आज आपको अपने पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने होगे।

वृश्चिक: जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जमीन व प्‍लाट खरीदने का प्लान बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको किसी भी व्यक्ति से धन का लेनदेन करने से पहले सोच विचार करना होगा, नहीं तो बाद में यह आपके रिश्तो में दरार डलवा सकता है।

धनु : आज नौकरी में प्रोमोशन होगा। ऑफिस में कार्यकुशलता में वृद्धि होती दिखाई दे रहीं है, लेकिन उच्चाधिकारियों का व्यवहार कुछ कठोर हो सकता है। वाहन चलाते समय अलर्ट रहे, किसी भी प्रकार की चोट-चपेट की आशंका बनी हुई है। धन का आगमन होगा।

मकर : व्यवसाय में उन्नति होगी, प्रोमोशन का मार्ग खुलेगा। आपके जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे,तो आज आप उन्हें अपने मित्रों के सगे संबंधियों से बातचीत करके आज आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुम्भ: व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। आपके पास जरूरी कार्य ज्यादा ना होने के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि आपने कुछ समय पहले शेयर बाजार अथवा लॉटरी में निवेश किया था, तो आज आपको वह धन लाभ दे सकता है।

मीन: जॉब में पद परिवर्तन हो सकता है। इंटीरियर डिजाईन से संबंधित कारोबार करने वालों को धन लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। अहंकार से दूर रहें। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *