कर्क, वृष और कन्‍या राशि के जातक संतान की शिक्षा और सेहत को लेकर रहें सतर्क, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष : मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण कराने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं! धन लाभ के लिए परिश्रम करना पड़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

वृष : किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा के प्रति सचेत रहें। आय में वृद्धि हो सकती है, या फिर धन से जुड़े मामले को आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है।

मिथुन : नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिश्रम करने से न घबराएं, परिश्रम का फल अवश्य प्राप्त होगा। अधिक व्यस्त रहने के कारण परिजन और मित्रों को कम समय दे पाएंगे।

कर्क: घर के मामले में मिलकर सुलझाने का प्रयास करें। कर्ज लेने के बारे में सोचें। संतान की शिक्षा और सेहत पर ध्यान दें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

सिंह : सकारात्मक रहे और अपने विवाद की स्थिति से दूर रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। अपने सीनियर्स का सम्मान करें और ऐसी कोई भी बात न कहें जिनसे उन्हें ठेस पहुंचे।

कन्या : कार्य में सफलता मिलेगी और ऑफिस या कार्य स्थल पर आपके कार्यों की सराहना होगी।.कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों से व‍िवाद हो सकता है। बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहे।।

तुला: नए कार्य की रणनीति बना सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज जीवनसाथी से सहयोग तथा लाभ की संभावना है। निवेश से संबंधित काम को टाल दें। खर्चों की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक: स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वादा करते समय सावधानी बरतें, ऐसा वादा न करें, जिसे पूर्ण न कर सकें। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाए रखें।

धनु: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। समय पर कार्यों को पूर्ण करें। लोगों को आज प्रभावित करने में भी सफल रहेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय के स्त्रोत में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए लाभ का योग हैं। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

कुंभ: जीवन साथी के लिए समय निकालने का प्रयास करें, नहीं तो नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे है।

मीन: सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। यदि कोई पुराना रोग है तो आज के दिन वो परेशान कर सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियों का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *