मिथुन, तुला और धनु राशि के जातक सेहत का रखें विशेष खयाल, जानिए अन्‍य राशियों का हाल

मेषः आज जाब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं।

वृष : आज धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। जाब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीदते समय अपनी जेब का ध्यान अवश्य रखना होगा।

मिथुन : आज हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें। मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जाब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। कोई भी निर्णय समझदारी से करें।

कर्क : वाणी में शुचिता बनाए रखें। व्यवसाय से लाभान्वित होंगे। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। दूसरों की मदद उतनी करें, जितने लोग आप आपका स्वार्थ ना समझे। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।

सिंह : व्यवसाय संबंधी रुका कार्य पूर्ण होगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

कन्या : शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में कोई नया कार्य आ सकता है। आज यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करेंगे, तो वह भविष्य में आपको बहुत तरक्की देगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

तुला : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज बड़े भाई की सहायता से कोई बिगड़ा कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको कुछ योजनाओं को लागू करना होगा, तभी आप उनसे पूरा लाभ ले सकेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक : आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए भी परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा।

धनु : धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। छात्रों को सफलता मिलेगी। सेहत का खयाल रखें। आज आपको किसी नए व्यवसाय को करने से पहले परिवार के सदस्यों से सहमति लेने में समझदारी है।

मकर : आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना होगा। बैंकिंग जॉब के लिए बेहतर समय है। भाई बहनों से यदि कोई विरोध चल रहा था, तो आज उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। लोगों के प्रति संवेदनशील रहें।

कुंभ : जाब व व्यवसाय में उन्नति होगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने जूनियर से काम आसानी से निकालने का बेहतर तरीका मिलेगा। पिता का चरण स्पर्श करें। गरीबों की मदद करने से स्‍वयं को लाभ होगा।

मीन : आज जाब में उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ अवरोध चल रहे थे, तो आज आपको उनसे मुक्ति मिलेगी व आपकी सभी परेशानियां हल होंगी। कोई भी कार्य परिवार में सहमति से करें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *