वृष राशि वालों को शासन का सहयोग मिलेगा, कुंभ राशि के जातक सेहत का रखें ध्‍यान, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष : शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज का दिन करियर के लिहाज से सुखद परिणाम लाएगा। आज कोई नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। कारोबार में धनलाभ में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

वृष : शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आप कुछ परेशानियों से घिरे रहेंगे। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मिथुन : कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि नकारात्मक प्रभाव दिखाएगी, इसलिए आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को ही रखना बेहतर रहेगा। रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

कर्क : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। संतान को तरक्की करते देख मन में प्रसन्नता होगी। माता-पिता से बातचीत करते समय आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

सिंह : व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। खर्चों में वृद्धि होगी। आपको किसी विपरीत समाचार को सुनकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

कन्या : परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आपको थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा, क्योंकि संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मात-पिता का सहयोग म‍िलेगा।

तुला : कारोबार में परिवार का सहयोग मिल सकता है। अपने वाहन को किसी को भी देने से बचना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के पैदा होने का भय बना हुआ है। सम्पत्ति का लाभ म‍िलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक : नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसे देखकर आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। शैक्ष‍िक कार्यों में अनुकूल पर‍िणाम म‍िलेंगे।

धनु : शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर आज मुहर लग सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा।

मकर : परिवार का साथ एवं सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आपको अपने मन की चंचलता पर काबू रखना होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ : शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे और भागदौड़ भी अधिक रहेगी। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में भी सन्तुलित रहें।

मीन : शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। व्यापार कर रहे लोगों को भी आय के कई मौके प्राप्त होंगे, लेकिन वह उनसे लाभ तभी कमा पाएंगे, जब उन्हें पहचानेंगे। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *