सिंह और कन्या राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, तुला राशि के जातकों का बढ़ेगा सम्मान

मेष : सार्वजनिक जीवन में सम्मान बढ़ने के योग हैं। वस्त्र, आभूषण और श्रृंगार की खरीदारी में धन व्यय होगा। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष: माता-पिता और संतान के सेहत की चिंता हो सकती है। मित्रों के साथ आर्थिक सहयोग का अवसर मिलेगा। व्यापार में हानि की आशंका है। यात्रा सुख का अवसर मिलने वाला है।

मिथुन: नौकरी-व्यापार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से चिंताग्रस्त रहेंगे। सगे-संबंधियों से आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। कहीं दूर यात्रा का भी योग है।

कर्क: अपने खान-पान में ऐहतियात बरतें। रिश्तेदारों से विवाद न करें। हानि हो सकती है। अपने गुस्से को नियंत्रित करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार के मोर्चे पर लाभ की संभावना है।

सिंह: गृहस्थ जीवन सुखमय रहने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में पदोन्नति और लाभ का अवसर आएगा। वैवाहिक सुख का आनंद प्राप्त होगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने में फायदा है। परिजनों से विवाद हो सकता है।

कन्या: सेहत अच्छी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। कहीं से आर्थिक लाभ की संभावना है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक जीवन में आनंद और सम्मान मिलने वाला है।

तुला: समाज में मान सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार में मंदी आ सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों से अनबन की आशंका है। घर में मेल-मिलाप बढ़ेगा। परिजनों की सेहत का ध्यान रखें। वृद्ध माता-पिता को तीर्थयात्रा कराना चाहिए।

धनु: भाग्य वृद्धि का योग है। सगे-संबंधियों से आपसी विवाद बढ़ सकता है। घर में किसी नए कार्य का आरंभ कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। बिजनेस में लाभ का योग है।

मकर: परिश्रम के अनुकूल सफलता न मिलने के कारण मन असंतुष्ट रहेगा। उग्र स्वभाव के कारण परेशान होना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ चिंता हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कुंभ: परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक मामलों में धन खर्च होगा। साझेदारी वाले काम में आर्थिक उन्नति की संभावना है। माता की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

मीन: पिता की ओर से आर्थिक लाभ की संभावना है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में रुचि रहने वाली है। पैतृक संपत्ति से विवाद हो सकता है। संतान के पीछे धन खर्च होगा। सरकारी कार्य से लाभ का अवसर मिलेगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *