वृष राशि वाले जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं, कुम्भ राशि के जातक सेहत के प्रति रहें सावधान

मेष : आज व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। विद्यार्थियों को भी आज अपनी शिक्षा में अपने गुरुजनों के सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। आज गृह निर्माण संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृष : जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आप अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। पिता का आशीर्वाद लें। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

मिथुन : मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। राजनीति में लाभ दिख रहा है।

कर्क : गृह निर्माण में नवीन कार्य के शुभारंभ के लिए अनुकूल समय है। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी अहम फैसले को ले, तो उसमें आपको अपने साझेदार से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह : जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज आपको अपने व्यापार में धन से जुड़े लेने देने को बहुत ही सोच समझ कर करना होगा, नहीं तो बाद में आपको यह लेनदेन परेशान कर सकते हैं। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या : धन को भविष्य के लिए संचय करना बेहतर रहेगा। आज आपको व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो आज उनकी यह इच्छा भी पूरी होगी।

तुला : पॉलिटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज विद्यार्थियों की किसी मन मुताबिक इच्छा की पूर्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव रहेगा।

वृश्चिक : जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में आज आपको अपने किसी साथी से बातचीत करते समय अपने व्यवहार में मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

धनु : आज राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल समय है। विवाह योग्य जातकों को आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा।

मकर : राजनीतिज्ञों को उन्‍नति होगी। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। बैंकिंग व टीचिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुलेगा। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।

कुम्भ : बैंकिंग व आईटी जॉब के लोगों को लाभ हो सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा। जो लोग अपने व्यापार के लिए आज किसी व्यक्ति से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो उन्हें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

मीन : आज आपको धन संबंधित किसी भी समस्या के लिए किसी से उधार लेना बेहतर रहेगा। यदि आप आज अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई सलाह मशवरा करेंगे, तो वह इसका फायदा उठा सकता है, व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *