मेष राशि वालों को व्‍यवसाय में उन्‍नति होगी, धनु राशि के जातक स्‍वास्‍थ्‍य का रखें खयाल, जानें अन्‍य राशियों का हाल

मेष: आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। आज का दिन आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

वृष : जॉब में रुका कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे और आपका ये पराक्रम भविष्य में रंग लाएगा और आपको व्यवसायिक लाभ कराएगा। शिक्षा में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन : आज स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत बरतें। मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। आपके संतान एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेग। आज जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं।

.कर्क : जॉब में लाभान्वित होंगे। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। आपके स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर रहेगी। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। आज के दिन प्रेम में कलह ना करें।

.सिंह : व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आपके प्रेम एवं स्वास्थ्य की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज के दिन मानसिक दबाव ना बनने दें। राजनीति में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

.कन्या : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें। एकाएक धार्मिक यात्रा की स्थिति आ सकती है। आय के नवीन श्रोत बनेंगे।

तुला : आज ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आपके उच्चाधिकारी आप से प्रसन्न होंगे। आपको व्यवसायिक लाभ मिलेगा। बड़े भाई की सहायता से बिगड़ा कार्य बनेगा।

वृश्चिक : आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। आपको यात्रा से लाभ हो सकता है। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपके प्रेम की स्थिति काफी बेहतर रहेगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

धनु : व्यवसाय में लाभ होगा। धन आगमन के संकेत हैं। आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपको चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आपका व्यापार ठीक रहेगा। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है।

मकर : आज जॉब में कोई नवीन दायित्व मिल सकता है। आज के दिन आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आपके उच्चाधिकरी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको जीवनसाथी का सान्‍निध्य मिलेगा। जॉब के लिए बेहतर समय है।

कुंभ : जॉब व व्यवसाय में उन्नति है। आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना करें। आपकी व्यावसायिक बाधाएं दूर होंगी। आपके प्रेम की स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

मीन : व्यवसाय में विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। ज्यादा यात्रा मत करें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *