वृष, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक आज जमीन और मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं, जानिए अन्‍य राशियों का हाल

मेषः आज आफिस से संबंधित पुराने कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति कोई असावधानी बाद में परेशान कर सकती है। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका स्वास्थ एवं प्रेम ठीक रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

वृष : व्यवसाय में प्रगति के मार्ग बनेंगे तथा छात्र किसी नए कार्य योजना को विस्तार देंगे। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। फ्लैट खरीदने का प्लान कर सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें। आज आपके घर पुराने रिश्तेदार आ सकते हैं।

मिथुन : आज व्यवसाय में रुके धन आगमन व किसी विशेष कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। आज जाब को लेकर आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। यात्रा के प्रति भी सचेत रहें।

कर्क : छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मेष व कर्क राशि के मित्र के सहयोग से कार्य बनेगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। अपने पार्टनर से दूर रहें, उस पर हमेशा अपना विश्वास बनाए रखें।

सिंह : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। कई रुके कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने में आज आपकी आंतरिक शक्ति भी मददगार साबित होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक उन्नति हो सकती हैं।

कन्या : जॉब में नए उत्तरदायित्व से खुश रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में आज प्रगति होगी। आज आप अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे। जमीन या मकान खरीदने की योजना बनाएंगे। सेहत के प्रति विशेष खयाल रखने की जरूरत है।

तुला : परिवार में बड़े भाई से सहयोग की प्राप्ति होगी। आज जांब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होना चाहिए। मैनेजमेंट छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। मित्रों से कुछ लाभ मिलेगा।

वृश्चिक : आज जमीन या मकान खरीदने की योजना बनाएंगे। आज आप अपने व्यवसाय को विस्तार देंगे। धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु : व्यवसाय में प्रगति कराएगा। जाब में सफलता मिलेगी। रियल एस्टेट से जुड़े निवेश से आपको अच्छा मुनाफा होगा। अपने परिवार की बेहतरी के लिए कड़ी मेहनत करें। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। आज जाब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

मकर : उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

कुम्भ : आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जाब में उन्नति के संकेत हैं। गृह निर्माण से सम्बन्धित कार्य होंगे। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

मीन : आज शिक्षा में सफलता से मन हर्षित रहेगा। व्यवसाय में लाभ देगा। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य को लेकर संघर्ष करना होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के कार्य करने के लिए दिन अच्छा है। आपमें शीघ्र धन कमाने की प्रबल इच्छा होगी। राजनीति में बड़ा लाभ हो सकता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *