कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातक अपनी प्रगति से खुश रहेंगे, वृषभ व मीन राशि वालों को भौतिक सुखों में वृद्धि होगी, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष: आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। विरोधियों को ध्यान देना होगा। मन की अशांति रहेगी। ज्यादा मेहनत करने से शारीरिक थकान हो सकती है।

वृषभ: असमंजस की स्थिति से निपटने के प्रयास में आप सफल हो सकते हैं। आर्थिक सुख मिलेगा। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। धन लाभ का योग है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे।

मिथुन: निजी मामलों में अधिक भागदौड़ होगी। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनशैली में कुछ बदलाव लाएंगे। आर्थिक रूप से यह समय अच्छा है। किसी काम में लापरवाही ना बरतें।

कर्क: आज भाग्य आपका साथ देगा इसलिए पुराने समय से अटकी हुई योजनाएं आज पूरी होंगी। आज यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे। अगर कोई सौदा अटका हुआ है तो उसे आज पूरा किया जा सकता है। व्यापार के मामले में भी दिन काफी अच्छा रहेगा।

सिंह: विश्वसनीय लोगों से समय पर सलाह और मदद मिल सकती है। बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार या नौकरी के काम के कारण यात्रा हो सकती है। नियोजित कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

कन्या: आज व्यापार और नौकरी में कुछ अच्छा होने के संकेत मिल सकते हैं। परिवार में किसी खास बात को लेकर विवाद हो सकता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएं, लेकिन उन मामलों में शामिल होने से बचें, जिनका आपसे कोई लेना-देना नहीं है।

तुला: अपने खोए हुए रिश्ते को संभालने की कोशिश करते नजर आएंगे। व्यवसाय में तनाव संभावित है। विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन को लेकर संतुष्ट रहेंगे। संपत्ति खरीदने के लिए जीवनसाथी की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

वृश्चिक: मेहनत कम करेंगे और लाभ अधिक हो सकता है। किसी सरकारी कार्य में किसी बात को लेकर लाभ हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। करियर से जुड़े मामले में कोई सहकर्मी आपकी काफी मदद कर सकता है। आज आप प्रसन्न रहेंगे। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है।

धनु : अधिकारियों से मतभेद की संभावना हो सकती है। धन लाभ का योग है। पॉलीटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। नौकरी में तरक्की होगी। आज सफलता के लिए अनुकूल समय है। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

मकर: कर्ज चुकाने के लिए आज का दिन अच्छा है। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और वे आपकी आर्थिक मदद भी करेंगे। आप अच्छे कार्यों पर धन खर्च करेंगे। नौकरी को लेकर आप काफी सावधानी बरतेंगे। बिजनेस पार्टनर के बीच तालमेल बहुत अच्छा रहेगा।

कुंभ: नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले लोग अपने काम से संतुष्ट हो सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।

मीन: वेतनभोगी लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। कोई जरूरी काम भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी आपके मूड को परखने में असफल हो सकता है। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ हो सकता हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *