मेष, कन्‍या और मिथुन राशि के जातकों को व्‍यापार में मिल सकता है लाभ, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष: आज व्यवसाय से सम्बंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना होगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानि भी पहुंचा सकता है।

वृष: जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। पिता का आशीर्वाद लें। आज आप अपने कौशल से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है। वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन : आज व्यवसाय के लिए फलदायी है। आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आज आपको धन का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

कर्क: बड़े भाई के आशीर्वाद से सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको उन्नति मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से मन को शांति मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को साझेदारी का सहयोग मिलेगा। बड़ी पूंजी का निवेश सोच समझ कर ही करें।

सिंह : मित्रों से सफलता की प्राप्ति होगी। यदि आज आप वाहन संबंधित कोई सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें किसी सदस्य से सलाह अवश्य करें। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

कन्या : संतान की सफलता से खुश रहेंगे। आज के दिन भ्रम की स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। व्यापार में आज किसी भी तरह की हिस्सेदारी से दूर रहना होगा।

तुला : व्यवसाय में लाभ का संयोग हैं। आज आप अपने बढ़ते खर्चों के कारण परेशान रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा प्रोमोशन संभावित है। आर्थिक तनाव बढ़ेगा। धैर्य से काम लेना फायदेमंद रहेगा। व्यवसाय में अवसरों की प्राप्ति होगी

वृश्चिक : जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में व्यतीत करेंगे। राजनीतिज्ञों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी कीमती चीज के चोरी हो जाने की संभावना है।

धनु : आज व्यवसाय में उन्नति की स्थितियां अनुकूल हैं। आज आपके मित्रों की वजह से कुछ नए संपर्क बनेंगे,जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा।

मकर : बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज आमदनी के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कुम्भ : आज का दिन जॉब के लिए सुखद रहेगा। धन का आगमन होगा। आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर गंभीर रहें। आज संतान को नौकरी में किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति होगी, जिसके कारण आपके मन में हर्ष होगा।

मीन : मित्र से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। यदि किसी व्यवसाय को आज साझेदारी में करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्‍य को लेकर परेशानी हो सकती हैं। जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है। दूसरों की मदद करने से स्‍वयं को लाभ होगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *