कर्क राशि के जातकों के लिए आज है सफलता का दिन, कन्या राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री के साथ जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष- शत्रु भय के साथ आर्थिक लाभ की संभावना है| आज यदि आपने किसी भी कार्य को उत्साह में आकर किया, तो वह खराब हो सकता है। आज यदि आप अपने किसी मित्र से मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरी कर रहे जातकों को अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।

वृष- अगले दो महीने जीवनसाथी को कष्ट होगा। ज्यादा खर्च से उलझन होगी। मित्रों से कुछ फायदे का योग बनेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कुछ भली बुरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप का मन परेशान रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय आप अपने मित्र से बात करके अपने मन को हल्का करेंगे।

मिथुन- बौद्धिक क्षमता से आर्थिक लाभ के साथ अपव्यय भी होगा। क़ानूनी या सरकारी उलझन के साथ क़र्ज़ से राहत का भी योग है। आज आप दूसरों के कार्यों को बनाने के लिए अपने कार्यों को पीछे छोड़ देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपका कोई जरूरी कार्य टल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

कर्क- यह महीना करियर में आनंद प्रदान करेगा। स्वयं या संतान की शिक्षा पर व्यय होगा। लग्ज़री का सुख मिलेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता के संकेत दे रहा है, लेकिन फिर भी आज आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से बच कर रहना होगा, क्योंकि वह आपके किसी बनते हुए काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। विधार्थियो को आज शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- विरोधी आप पर दबाव बनाने में कामयाब हो सकते हैं। देह में आलस्य या कष्ट होगा। व्यापार में लाभ होगा। आज आप किसी अपने मित्र के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार व बिजनेस में भी आज आपको लंबे समय से चल रही परेशानियों के बाद आज कुछ राहत मिलेगी, जिसके कारण आपको चारों ओर से शुभ समाचार ही सुनने को मिलेंगे। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षा की पूर्ति का दिन रहेगा।

कन्या- बौद्धिक कौशल से धन प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मांसपेशियों और हड्डियों में मामूली पीड़ा होगी। यदि आज आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप अपने कुछ अन्य रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में सफल रहेंगे।

तुला- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नई योजना पर काम करेंगे। किसी भी प्रकार की साझेदारी से बचें। कोई तारीफ़ मन प्रसन्न कर सकती है। संतान के कुछ किए गए कार्य से आपको निराशा हो सकती है। आज आपको अपने पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आज आप किसी पर भरोसा करके कोई बात बताएं, तो आपको उसमें ध्यान देना होगा कि वह व्यक्ति भरोसे लायक है या नहीं।

वृश्चिक- सेहत परेशान करेगी, राहत भी शीघ्र मिलेगी। स्थान परिवर्तन कष्ट दे सकता है। सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से आज आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन आज आपके व्यर्थ के झगड़े व झंझटों से दूर रहना होगा, नहीं तो आप उनमें ही उलझे रह जाएंगे। मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

धनु- आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर- मान सम्मान का विशेष ख्याल रखें| कोई गलती अपमान का सबब बन सकती है। बौद्धिक कौशल लाभ प्रदान करेगा। जीवन साथी से संबंधों में मधुरता आएगी। किसी नई योजना पर कार्य करेंगे। आज आप अपने जिस भी कार्य को पिताजी से सलाह लेकर करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा। आज आपके द्वारा बनाई गई व्यापार की नई योजनाएं सफल होंगी, लेकिन आज आपको अपने मन में निराशाजनक विचारों को नहीं आने देना है।

कुम्भ- यह महीना आर्थिक संबल का होगा। मौलिक सोच लाभ प्रदान करेगी। यात्रा से तनाव संभव है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी भी निर्णय को लेकर उसमें अपने दिल व दिमाग दोनों को खोल कर रखे और किसी के बहकावे में ना आएं।

मीन- मन में भय होगा। कानून अड़चन से समस्‍या होगी। सत्य के मार्ग पर चलने से आत्मिक संतुष्टि होगी। विदेश यात्रा में सफलता संदिग्ध होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के कुछ मित्र भी शत्रु हो सकते हैं, उन्हें पहचानने की जरूरत होगी। यदि आप धन का कहीं निवेश करें, तो आप दूसरों की बातों में आकर ना करें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *