वृश्चिक वालों को रखना होगा क्रोध पर नियंत्रण, तुला और मीन जातकों का स्वास्थ्य हो सकता है प्रभावित

मेष राशिफल: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। व्यवसाय में सफलता मिलने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का अवसर मिलेगा। घर-परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

वृषभ राशिफल: घर का वातावरण आनंद से भरा रहने वाला है। उत्तम भोजन का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभकारी साबित होगा। चाहने वालों से उपहार मिलेगा। व्यापार में प्रगति की संभावना है।

मिथुन राशिफल: परिवार में संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से लाभ मिलने की संभावना है। विवाह के लिए उत्सुक लोगों को अच्छा जीवनसाथी मिलने वाला है।

कर्क राशिफल: नौकरी अथवा व्यापार में आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। वाहन सुख का अवसर मिलेगा। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

सिंह राशिफल: धार्मिक और मांगलिक कार्य में सहभागिता रहेगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। आलस्य और थकान का अनुभव करेंगे।

कन्या राशिफल: परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना लाभकारी साबित होगा। परिश्रम के अनुकूल सफलता न मिलने से मन अप्रसन्न रहेगा।

तुला राशिफल: मौज मस्ती के साधनों में पैसा खर्च होगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने वाले हैं। उत्तम भोजन का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले हैं।

वृश्चिक राशिफल: क्रोध और हताशा का भाव मन में रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। आय की तुलना में खर्च अधिक होगा। व्यापार में नए कार्य का आरंभ करने से बचें।

धनु राशिफल: आज पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। साहित्य और लेखन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपनों के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

मकर राशिफल: आज धन हानि की आशंका है। ताजगी का अनुभव करेंगे जिसमें मन प्रसन्न रहेगा। महिला साथियों के साथ संभलकर चलना अच्छा रहेगा। सीने में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।

कुंभ राशिफल: दोस्तों और सज्जनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। मानसिक चिंता दूर रहने वाली है। नौकारी में प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशिफल: आज वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। खान-पान में संयम रखने की आवश्यकता है। शारीरिक कष्ट का अनुभव कर सकते हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *