तुला, धनु और मकर वाले रखें सेहत का ख्याल, जानिए आज का राशिफल

मेष राशिफल: आज आर्थिक लेनदेन में सतर्कता रखें। परिवार में कलह या विवाद हो सकता है। भोजना के प्रति सावधानी बरतें नहीं तो तबीयत बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में जोखिम उठाना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल: आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। कला के क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ मिलने वाला है। वस्त्र या आभूषण की खरीददारी कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल: व्यवहार में नम्रता आपको प्रतिष्ठा दिलाएगा। सेहत बिगड़ने की संभावना है। खास तौर पर आंखों से संबन्धित समस्या परेशान कर सकती है। मानसिक चिंता हो सकती है। व्यापार में प्रगति होने वाली है।

कर्क राशिफल: नौकरी-व्यापार में परिस्थिति अनुकूल रहने वाली है। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। आर्थिक योजना सफल होगी। विवाह के लिए उत्सुक जातकों को शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशिफल: पारिवारिक सुख मिलने वाला है। पिता से आर्थिक लाभ होगा। मनोबल बढ़ा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। नौकरी में तरक्की का योग है। सरकारी कामकाज से लाभ की संभावना है।

कन्या राशिफल: आज का दिन आनंदपूर्वक बीतने वाला है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने वाला है। विदेश यात्रा का योग है। साझेदारी वाले व्यापार से लाभ की संभावना है। प्रेमिका से अच्छी खबर मिलेगी।

तुला राशिफल: शत्रु से सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। मानसिक शांति में बढ़ा उत्पन्न होने वाली है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशिफल: दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। उत्तम भोजन का सौभाग्य प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर विपरीत लोंगोन के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

धनु राशिफल: पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। कार्य में सफलता न मिलने के कारण मन निराश रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। लेखन के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। परिवार में बड़ों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशिफल: मानसिक रूप से अशांत हो सकते हैं। संतान के विषय में चिंता हो सकती है। घर में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। जमीनी विवाद से बचकर रहें।

कुंभ राशिफल: वाहन या संपत्ति का सुख मिल सकता है। आभूषण की खरीदारी में धन खर्च होगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिलने वाली है। बिजनेस से लाभ का संकेत है। यात्रा में धन व्यय होगा।

मीन राशिफल: परिवार के साथ दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में घाटा हो सकता है। किसी खास कारण से जीवसनथी से विवाद हो सकता है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *