सिंह, मेष या कर्क राशि वाले आज रहें सावधान! जानिए बाकी राशियों का हाल

मेष राशिः आज का दिन बेहतर रहने वाला है। किसी रुके कार्य की भी शुरुआत करेंगे। कुछ खास पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

वृष राशिः पारिवारिक विवाद हो सकता है इसलिए बात को लंबा न बनाएं। कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। आज किसी भी लेने-देन करने में सावधानी बरतें। विदेश व्यापार से लाभ होने के संकेत हैं। अंजान लोगों से मित्रता न बनाएं।

मिथुन राशिः दिन बेहतर रहेगा। रचनात्मक कार्यों में लाभ मिलेगा। पैरेंट्स का साथ मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। रिश्तों में सुधार आएगा। दिन में भागदौड़ रहेगी। जोखिम भरे कार्यों को टाल दें। गुस्से पर कंट्रोल करें।

कर्क राशिः आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। किसी फैसले को लेकर पिता की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा। किसी महिला की तरफ से मुसीबत खड़ी हो सकती है। बात करने में सौम्यता लाएं।

सिंह राशिः किसी तरह की चल-अचल संपत्ति में निवेश करने से लाभ हो सकता है। है। लंबे समय से चले आ रहे कर्ज को चुका सकते हैं। परिवार के साथ आपका किसी यात्रा पर जाना संभव लग रहा है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

कन्या राशिः आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। ऑफिस में भी सभी का सहयोग मिलेगा। घर में सुख- शांति होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएं घटेंगी। किसी बीमारी को लेकर चिंतित हो सकते हैं। स्पर्धियों के साथ चुनौती झेलने में सफलता मिलेगी।

तुला राशिः अत्यधिक विचारों से मन विचलित हो सकता है। बौद्धिक प्रवृत्तियों की ओर रुझान बढ़ेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन आनंददायी रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

वृश्चिक राशिः स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। मन किसी बात से विचलित रह सकता है। शादीशुदा जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कार्यस्थल पर किसी महिला साथी से निकटता बढ़ सकती है।

धनु राशिः किसी विषय के बारे में जानने के लिए गहरे उतरने का प्रयास करेंगे। आध्यात्मिकता चर्चा में रुझान लेंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं और मित्रों- सम्बंधियों के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। व्यापार में प्रगति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा।

मकर राशिः पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परिश्रम करने पड़ेंगे। नकारात्मक विचार मन में आएंगे। शरीर के किसी भाग में तकलीफ रहेगी।

कुंभ राशिः शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बेहतर है। परिवारजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगें। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। दिन खुशी से बीतेगा।

मीन राशिः मन में आशा-निराशा के भाव उमड़ेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा। परिजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। पैसे की लेन-देन से बचें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *