कर्क और सिंह वालों का परेशानी भरा होगा दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल

मेष राशिः शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। बदलते मौसम के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। लुभावने ऑफरों के चक्कर में धन हानि हो सकती है। जमीन से जुड़े किसी मुकदमें में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है।

वृष राशिः आज का दिल बढ़िया रहने वाला है। खान पान से संबंधित कारोबारियों को ज्यादा मुनाफा हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है। शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। महिला मित्र से लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिः आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। लंबे समय रुका पड़ा कोई काम हो सकता है। कार्य की अधिकता के चलते मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशिः कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंतित कर सकता है। माता की सेहत के चलते मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कारोबार को लेकर होने वाली यात्रा असफल हो सकती है। कार्य में प्रगति होगी और बिगड़े काम बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घरेलू विवाद के चलते कोई गलत फैसला ले सकते हैं।

सिंह राशिः आर्थिक उन्नति के कार्यों में बाधा पड़ सकती है। गलत फैसलों के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। घर में प्रापर्टी के चलते विवाद होने के योग हैं। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। हालांकि मानसिक रूप से मजबूत होने के चलते हालात को संभालने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशिः आज के दिन की शुरूआत किसी धार्मिक कार्य से होगी। जोकि आपका दिन अच्छा रखेगा। मन शांत रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन अपेक्षाकृत अच्छा नहीं रहने वाला है। किसी अच्छे इंसान से मुलाकात के बाद आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए कार्य, रोजगार की प्लानिंग कर रहे हैं तो शुरुआत के लिए आज का दिन बेहतर है।

तुला राशिः धन सम्बंधित मामलों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपको जरूरत से ज्यादा लाभ मिलेगा। शत्रु पराजित होंगे और भाग्य आपके साथ रहेगा। आए के नए स्रोत बनेंदे और सफलता के आयाम खुलेंगे।

वृश्चिक राशिः मनोरंजक कार्यों पर धन खर्च होगा। समाज में सम्मान मिलेगा और प्रतिष्ठा से लाभ हासिल होगा। नई योजनाएं बनेंगी।

धनु राशिः गुस्से पर नियत्रंण रखें और बेमतलब की बात पर क्रोध न करें वरना मामला बिगड़ सकता है। मन बिचलित रहेगा और आशा-निराशा के भाव रहेंगे। स्वास्थ का ध्यान रखें।

मकर राशिः मनोबल बढ़ेगा और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामज में मान-सम्मान मिलेगा। भरोसेमंद व्यक्ति के जरिए लाभ के अवसर खुलेंगे। आज आपका दिन अनुकूल है।

कुंभ राशिः धन निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। जोखिम भरे निवेश में भी आपको लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मीन राशिः धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मनोरंजन के कार्यों में खर्च बढ़ेंगे। कोशिश करेंगे तो सफलता मिलेगी। दिन सामान्य है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *