मेष राशि वालों को वाहन से खतरा, वृष राशि वाले वाणी पर संयम रखें, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष : वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें।
वृष : पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की भी स्थिति बनेगी। वाद-विवाद से बचें। वाणी पर संयम न रखने से व्यावसायिक या पारिवारिक समस्या आ सकती है।
मिथुन : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।
कर्क : महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी लेकिन गुप्त शत्रु से तनाव मिल सकता है।
सिंह : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खासतौर से वाहन चलाते समय सावधानी रखें। यात्रा में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला : मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
वृश्चिक: अहंकार के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। नई नौकरी या नए व्यवसाय की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी।
धनु : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मकर : जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आपसी संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुंभ : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी से भी सहयोग मिल सकता है। यात्रा देशाटन की संभावना है।
मीन : यात्रा देशाटन की संभावना है। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *