चंद्रमा का कर्क में संचार, कैसा बीतेगा आपका रविवार, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष:
आज मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है। वाद-विवाद से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश अथवा स्थिर संपत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। भाग्य आज 53 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ:
व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है, पराक्रम में वृद्धि का दिन है। आज नए मित्र भी बनने की संभावना है, जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। भाग्य आज 71 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन:
व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन की भी प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की शुभदृष्टि से कार्यसफलता और लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य आज 82 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:
दिन का आरंभ मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्वक वातावरण से होने के आसार हैं। आर्थिक लाभ भी संभव है। साथ ही सभी का सहयोग, कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। भाग्य आज 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह:
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने की संभावना है। आपको आज आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। भाग्य आज 60 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:
सामाजिक दृष्टि से आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान की प्राप्त होगी। आकस्मिक धन लाभ और नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। भाग्य आज 92 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला:
सभी कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि काम को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के लिए भी समय निकालें। भाग्य आज 69 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक:
सभी कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि काम को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार के लिए भी समय निकालें। भाग्य आज 69 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु:
आज परिवार में प्रतिकूल वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न करें इसका विशेष ध्यान रखें। चोट-चपेट लग सकती है, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। भाग्य आज 51 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर:
आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा, मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं, भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन भी मिल सकता है। भाग्य आज 89 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ:
आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी, आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे। भाग्य आज 79 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन:
बुद्धि-विवेक से ही कार्य करें तभी सफलता मिलेगी, आपको आज कार्यक्षेत्र संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों को सावधानी से करना होगा। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। भाग्य आज 60 प्रतिशत तक साथ देगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *