महाशिवरात्रि पर बन रहा है शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग, अपनी राशि के अनुसार करें ये कार्य मिलेगा लाभ

मेष राशिफल: आज आर्थिक लेनदेन में सतर्कता रखें। परिवार में विवाद हो सकता है। शिवजी की आराधना करें। भोजन के प्रति सावधानी बरतें नहीं तो तबीयत बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में जोखिम उठाना पड़ सकता है।

वृषभ राशिफल: आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। कला के क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। आर्थिक लाभ मिलने वाला है। भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं वस्त्र या आभूषण की खरीददारी कर सकते हैं।

मिथुन राशिफल: व्यवहार में नम्रता आपको प्रतिष्ठा दिलाएगा। सेहत बिगड़ने की संभावना है। खास तौर पर आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। मानसिक चिंता हो सकती है। व्यापार में प्रगति होने वाली है। शिव मंत्र और ऊं नम: शिवाय का जाप करने से संकट का निवारण होगा।

कर्क राशिफल: नौकरी-व्यापार में परिस्थिति अनुकूल रहने वाली है। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। आर्थिक योजना सफल होगी। विवाह के लिए उत्सुक जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। शिवमंदिर में जाकर भगवान शिव की आराधना करें।

सिंह राशिफल: पारिवारिक सुख मिलने वाला है। पिता से आर्थिक लाभ होगा। मनोबल बढ़ा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है। नौकरी में तरक्की का योग है। सरकारी कामकाज से लाभ की संभावना है। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

कन्या राशिफल: आज का दिन आनंदपूर्वक बीतने वाला है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने वाला है। विदेश यात्रा का योग है। साझेदारी वाले व्यापार से लाभ की संभावना है। प्रेमिका से अच्छी खबर मिलेगी।

तुला राशिफल: शत्रु से सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। मानसिक शांति में बढ़ा उत्पन्न होने वाली है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें और बेलपत्र चढ़ाएं।

वृश्चिक राशिफल: दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। उत्तम भोजन का सौभाग्य प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर विपरीत लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। शिवरात्रि का व्रत रखने से उन्नति होगी।

धनु राशिफल: पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। कार्य में सफलता न मिलने के कारण मन निराश रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। लेखन के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। परिवार में बड़ों का सहयोग मिलेगा। दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। ऊं नम: शिवाय का जाप करने से संकट का निवारण होगा।

मकर राशिफल: मानसिक रूप से अशांत हो सकते हैं। ऊं नम: शिवाय का जाप करें और शिव स्तोत्र का पाठ करें। संतान के विषय में चिंता हो सकती है। घर में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। जमीनी विवाद से बचकर रहें।

कुंभ राशिफल: वाहन या संपत्ति का सुख मिल सकता है। आभूषण की खरीदारी में धन खर्च होगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में सफलता मिलने वाली है। बिजनेस से लाभ का संकेत है। यात्रा में धन व्यय होगा। आज व्रत रखें।

मीन राशिफल: परिवार के साथ दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में घाटा हो सकता है। किसी खास कारण से जीवन साथी से विवाद हो सकता है। शिव चालिसा पढ़ें, शिव आराधना करें। धूप-दीप नैवेद्य से पूजा करें।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *