कर्क- मिथुन के बनेंगे बिगड़े काम और मिलेगा जबरदस्त लाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल

मेष राशिः शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थ्य महसूस करेंगे। सर्दी, कफ, बुखार की पीड़ा सताएगी। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। किसी तरह के लुभावने ऑफरों में न पड़ें। जमीन, मकान आदि के दस्तावेजों में ठगाई होने की संभावना है।


वृष राशिः व्यापार में लाभ होंगे। परिवार और मित्रों के साथ अच्छा दिन बीतेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। महिला मित्र से लाभ मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।
मिथुन राशिः बिगड़े कार्य आज बन जाएंगे। कार्य को लेकर बिजी रहेंगे। मेहनत की है जिसका लाभ आज मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से आपको सराहना मिलेगी।


कर्क राशिः यात्रा का योग है और भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है। कार्य में प्रगति होगी और बिगड़े काम बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में मान सम्मान मिलेगा।


सिंह राशिः कीमती और प्रिय वस्तु जैसे मोबाइल और शेड्स का ध्यान रखें। लापरवाही के चलते आज आपकी प्रिय वस्तु गुम हो सकती है। शत्रु हानि पहुंचानी की कोशिश में हैं।


कन्या राशिः किसी अच्छे इंसान से मुलाकात के बाद आपका मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य, रोजगार या कोई योजना की प्लानिंग कर रहे हैं तो शुरुआत के लिए आज का दिन बेहतर है। आगे सफलता मिलेगी।


तुला राशिः धन के मामले में आज का दिन अनुकूल है। आज आपको जरूरत से ज्यादा लाभ मिलेगा. शत्रु पराजित होंगे और भाग्य आपका साथ देगा। आए के नए स्रोत बनेंदे और सफलता के आयाम खुलेंगे।


वृश्चिक राशिः मनोरंजक कार्यों पर धन खर्च होगा। समाज में सम्मान मिलेगा और प्रतिष्ठा से लाभ हासिल होगा। नई योजनाएं बनेंगी।
धनु राशिः गुस्से पर नियत्रंण रखें और बेमतलब की बात पर क्रोध न करें वरना मामला बिगड़ सकता है। मन बिचलित रहेगा और आशा-निराशा के भाव रहेंगे। स्वास्थ का ध्यान रखें।


मकर राशिः मनोबल बढ़ेगा और पराक्रम में वृद्धि होगी। सामज में मान-सम्मान मिलेगा। भरोसेमंद व्यक्ति के जरिए लाभ के अवसर खुलेंगे। आज आपका दिन अनुकूल है।


कुंभ राशिः धन निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। जोखिम भरे निवेश में भी आपको लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।


मीन राशिः धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मनोरंजन के कार्यों में खर्च बढ़ेंगे। कोशिश करेंगे तो सफलता मिलेगी। दिन सामान्य है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *