भाई-बहन के निश्छल प्रेम का त्योहार भाईदूज आज मनाया जा रहा, बहने इस दिन भाईयों को तिलक करती हैं और भाई उन्हें उपहार देते हैं, मान्यता है कि यम द्वितिया के दिन भाई-बहन को हाथ पकड़ कर यमुना नदी में स्नान करना चाहिए

रुड़की । भाई-बहन के निश्छल प्रेम का त्योहार भाईदूज आज मनाया जा रहा है। इस त्योहार को यम द्वितिया भी कहते हैं।भाई दूज का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि को मनाया जाता है। ये दीपावली के पांच दिनों के महापर्व का आखिरी त्योहार है। बहने इस दिन भाईयों को तिलक करती हैं और भाई उन्हें उपहार देते हैं। इस दिन यमराज और उनकी बहन यमुना का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि यम द्वितिया के दिन भाई-बहन को हाथ पकड़ कर यमुना नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से भाई को दीर्ध आयु और बहन को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।इस दिन ही नरकासुर का वध करके लौटे भगवान श्री कृष्ण का विजय तिलक उनकी बहन सुभद्रा ने किया था।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *