देहरादून में मूसलाधार बारिश ने डराया, धनोल्टी में बर्फबारी, बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे बंद, हरिद्वार जनपद में बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलें बर्बाद

देहरादून । राजधानी देहरादून में गुरुवार की शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला आज यानी शुक्रवार को भी जारी है। दून में आज आसमान के काले बादल छा गए और अंधेरा हो गया। जिसके बाद तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। धनोल्टी में फिर से गुरुवार रात बर्फबारी हुई है। तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही इस बारिश से अब लोग परेशान हो गए हैं। कई जगह जल भराव हो गया है। मौसम खराब होने की वजह से पहाड़ी इलाकों में खासी ठंड पड़ रही है। जिससे लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। वहीं मसूरी में भी गुरुवार रात के बारिश जारी है। वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरकाशी जनपद के सभी तहसील क्षेत्रो में बारिश हो रही हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास मलबा आने से बंद हो गया था। जिसे बीआरओ ने सुचारू कर दिया है। डामटा के पास पहाड़ी टूटने से यमुनोत्री राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। हाईवे में कुथनौर के पास भी मलबा आ गया है। राजमार्ग को खोलने का कार्य युद्धस्तर से जारी है। यमुनोत्रीधाम व आसपास के क्षेत्र में रात से हो बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले इलाकों और यमुनाघाटी में लगातार हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। हरिद्वार जनपद में बारिश के ओलावृष्टि हुई। फसलें बर्बाद हो गई है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *