पहाड़ों की रानी मसूरी में बर्फबारी देखने उमड़े पर्यटक, जाम से होना पड़ा दो-चार, होटल में कमरा पाने के लिए कड़ी मशक्कत

मसूरी । दो दिन से हो रही बर्फबारी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी सफेद हो गई। आसपास की पहाड़ि‍यां भी हिम से ढकी हुई हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटक भी मसूरी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को बर्फबारी का लुत्फ लेने आए पर्यटकों को जाम से दो-चार होना पड़ा। वहीं होटल में कमरा पाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि मसूरी शहर के 60 प्रतिशत होटल फुल हैं। अब वीकेंड पर मसूरी में और भीड़ उमड़ने के आसार हैं। मसूरी में बर्फबारी की सूचना मिलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे। इसके अलावा स्थानीय सैलानियों ने भी मसूरी का रुख किया। इससे देहरादून-मसूरी और मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर दोपहर बाद से जाम की स्थिति रही। मसूरी शहर वाहनों से पूरी तरह पैक रहा। दिनभर सैलानियों ने बर्फ में जमकर अटखेलियां कीं। हालांकि, कई स्थानों पर सड़कें भी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुईं। इस कारण भी जाम लगा। मसूरी में किंक्रेग से आगे लाइब्रेरी व मैसानिक लाज मार्ग पर दो दर्जन से अधिक वाहन बर्फ में फंस गए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *