बाबूजी के नाम से चर्चित कल्याण सिंह रामजन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा रहे: डाक्टर जयपाल सिंह चौहान, भगवानपुर में भाजपाइयों ने दी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

भगवानपुर । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। कृषि मंडी स्थल पर शोकसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह कुशल प्रशासक और ओजस्वी वक्ता थे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने कहा कि अपनों के बीच बाबूजी के नाम से चर्चित कल्याण सिंह रामजन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में वह उत्कृष्ट प्रशासक साबित हुए। श्रद्धांजलि देने वालों में मंडी समिति चेयरमैन मनोज कपिल, मास्टर सत्यपाल सिंह, नरेश धीमान, अनिल चौधरी, राजकुमार कसाना, अमन त्यागी, नीटू कुमार,अनुज कुमार, संदीप सैनी, योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र, रघुवीर, विक्की पंडित शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *