कल्याण सिंह पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहे, भाजपा ओबीसी मोर्चा ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी

रुड़की । भाजपा ओबीसी मोर्चा ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से राजनीति के एक युग का अंत हुआ है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह के कैंप कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में ओबीसी आयोग की अध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि कल्याण सिंह पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहे। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन से राजनीति के एक युग का अंत हो गया। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक सालार, नरेश प्रधान, प्रदीप पाल, शोभाराम प्रजापति, कपिल कश्यप, आदित्य रोड, वर्णिका चौधरी, टोनी कश्यप, पवन तोमर, मांगेराम प्रजापति, रवि कश्यप, डॉ. प्रदीप, डॉ‘ आशुतोष आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *