दो महिलाओं का अपहरण कर दी बलि, पुलिस को शक-आरोपी दंपती ने खाया मांस

तिरुवनंतपुरम। केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक घर के अंदर दो महिलाओं के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। आशंका है कि काले जादू के शक में ये हत्याएं की गई हैं। उन्हें इस घर में दफना दिया गया था। इन महिलाओं को दोस्ती झांसा देकर अपहृत किया और फिर बलि दे डाली। पुलिस को शक है कि आरोपी दंपती ने बलि देने के बाद महिलाओं का मांस भी खाया। पुलिस के अनुसार काले जादू के चक्कर में ‘मानव बलि’ की आशंका है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को एर्नाकुलम की सत्र अदालत में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 26 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है। इन पर मानव बलि का केस दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों में एजेंट मोहम्मद शफी व भगवंत सिंह तथा उसकी पत्नी लाली शामिल है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पहले महिलाओं की हत्या की और फिर उनके शवों के कई टुकड़े कर उन्हें तिरुवल्ला के पास एक घर में दफना दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काले जादू के चक्कर में इन महिलाओं की बलि दी गई। आरोपियों ने धनवान बनने के लिए पूजा की थी, बलि के लिए इन महिलाओं से दोस्ती की गई और फिर अपहरण कर बलि दे दी। मृतकों की पहचान कदवंथरा निवासी पद्मम (52) और कालड़ी निवासी रोसिली (50) के रूप में हुई है। दोनों 26 सितंबर से लापता थीं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *