श्रीनगर से कांग्रेस प्रत्‍याशी गणेश गोदियाल ने दर्ज की जीत, करवाई जा रही रिकाउंटिंग, डोईवाला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी जीते

देहरादून । विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे आएंगे। इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की बागडोर किस दल के हाथों में आएगी। इसके लिए मतगणना शुरू हो चुकी है।

श्रीनगर से कांग्रेस प्रत्‍याशी गणेश गोदियाल जीते
श्रीनगर सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी गणेश गोदियाल ने जीत दर्ज की। यहां रिकाउंटिंग की जा रही है। वहीं डोईवाला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला, रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी विजयी हुए हैं।

केदारनाथ से भाजपा प्रत्याशी शैला रानी रावत विजयी
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शैला रानी रावत विजयी हुई हैं। इन्‍होंने 7544 मतों से निर्दलीय कुलदीप रावत को हराया है।

धनोल्टी सीट से प्रीतम पंवार ने जीत दर्ज की
धनोल्टी सीट से बीजेपी के प्रत्याशी प्रीतम पंवार ने जीत दर्ज की है। नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुबोध उनियाल जीते हैं।

खटीमा में भाजपा का तगड़ा झटका

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को दी करारी शिकस्त। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले।

देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी उमेश शर्मा काऊ जीते
देहरादून की रायुपर सीट से भाजपा प्रत्‍याशी उमेश शर्मा काऊ ने 56968 वोटों से जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी को हीरा सिंह बिष्‍ट को 31420 वोट मिले हैं।

ऋषिकेश से भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम चंद्र अग्रवाल व हल्‍द्वानी से कांग्रेस प्रत्‍याशी सौरभ हृदयेश जीते
ऋषिकेश से विधानसभा अध्‍यक्ष और भाजपा प्रत्‍याशी प्रेम चंद्र अग्रवाल और हल्‍द्वानी सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी सौरभ हृदयेश ने जीत दर्ज की है। वहीं आठवें राउंड की मतगणना के बाद हरिद्वार शहरी क्षेत्र से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सतपाल ब्रहमचारी से 3477 मतों से आगे चल रहे हैं।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के साथ ही अपनी नैया भी पार नहीं लगा सके। उन्हें लाल कुआं सीट पर 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से करारी हार मिली है।

पौड़ी-

श्रीनगर विधानसभा सीट से धन सिंह रावत 345 से आगे

यमकेश्वर से रेनु बिष्ठ 2757 वोटो से आगे

चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज 2232 वोट से आगे

ऋतु खण्डूरी कोटद्वार से 4427 वोट से आगे

पौड़ी से भाजपा के राजकुमार पोरी 2051 वोट से आगे

लैंसडाउन से महंत दिलीप रावत 4824 वोट से आगे अनुकुर्ति गुसाईं पीछे

  • लालकुंआ सीट से भाजपा के डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट 9128 वोटों से हरीश रावत से आगे चल रहे हैं।
  • खटीमा से पुष्कर सिंह धामी चार राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से 1000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
  • किच्छा में सात राउंड के बाद कांग्रेस के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ 564 भाजपा के राजेश शुक्ला से आगे चल रहे हैं।
  • रुद्रपुर सीट से पांचवे चरण के बाद शिव आरोड़ा 6000 वोटों से कांग्रेस की मीना शर्मा से आगे चल रहे हैं।
  • बाजपुर से दसवें राउंड के बाद कांग्रेस के यशपाल आर्य 3696 वोटों से आगे, भाजपा के राजेश कुमार पिछड़े।
  • गदरपुर में नौ राउंड में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय 6339 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • काशीपुर में चार राउंड के बाद त्रिलोक सिंह चीमा 8502 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र से आगे चल रहे हैं।
  • जसपुर में कांग्रेस प्रत्याशी 4396 वोटों से भाजपा के शैलेंद्र मोहन सिंघल से आगे चल रहे हैं।
  • सितारगंज में सौरभ बहुगुणा में 1500 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी नारायण पाल से आगे चल रहे हैं।
  • रानीखेत में चार राउंड के बाद भाजपा 1900 वोट से आगे, कांग्रेस के करन महरा पीछे।
  • बागेश्वर में भाजपा के चंदन रामदास 7687 वोटों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के बसंत कुमार 6777 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर।
  • कपकोट में भाजपा के सुरेश गड़िया 3500 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • पिथौरागढ़ डीडीहाट सीट से तीसरे राउंड में बिशन सिंह चुफाल 1558 वोट से आगे
  • गंगोलीहाट भाजपा 3445 वोटों से आगे चल रही है
  • पिथौरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर 1741 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • धारचूला में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश धामी 4951 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • नैनीताल से भाजपा की सरिता आर्य छठे में कांग्रेस संजीव आर्या से 5000 वोटों से आगे चल रही हैं।

लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी खुशाल सिंह अधिकारी जीते।


खटीमा सीट से मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी एक हजार वोटों से चले रहे हैं आगे।


हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक चल रहे पीछे, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बनाई बढ़त।

अल्‍मोड़ा सीट पर भाजपा के कैलाश शार्म चल रहे आगे।

टिहरी जनपद की नरेंद्रनगर सीट से कांग्रेस के ओम गोपाल भाजपा के सुबोध उनियाल से आगे चल रहे। टिहरी से भाजपा के किशोर उपाध्याय उजपा के दिनेश धने से आगे चल रहे हैं। वहीं, घनसाली सीट से भाजपा के शक्तिलाल शाह निर्दलीय भीमलाल आर्य से आगे चल रहे हैं।


टिहरी जनपद की देवप्रयाग भजापा के विनोद कंडारी कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी से आगे चल रहे हैं। धनोल्टी से भाजपा के प्रीतम सिंह पंवार कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट से आगे हैं। टिहरी के प्रतापनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी भाजपा के प्रत्याशी विजय सिंह पंवार से आगे चल रहे हैं।

26 सीटों पर आगे है कांग्रेस

भाजपा ने जहां बहुमत का आंकड़ा छूते हुए 36 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है वहीं कांग्रेस 26 सीटों पर आगे है। आप और अन्य पार्टी के खातों में 1-1 सीट दिख रही हैं।

कांग्रेस ने पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी का आरोप लगाया

पौड़ी में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता और चीफ इलेक्शन एजेंट अद्वैत बहुगुणा ने पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, पोस्टल बैलेट बिना राजनीतिक दलों के एजेंट की मौजूदगी के मतगणना स्थल तक लाए गए। ऐसे में कैसे विश्वास किया जाए कि बैलेट कहां से लाए गए। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति दर्ज की है।

भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

उत्तराखंड में दो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां भाजपा 30 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है।

पौड़ी में शुरू हुई पोस्टल बैलेट की मतगणना

पौड़ी जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए जीआईसी पौड़ी में होने वाली मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना शुरू गई है। पोस्टल बैलेट की गणना खत्म होने के बाद ईवीएम से मतगणना शुरू होगी। जनपद की 6 विधानसभाओं में ईवीएम की गणना के लिए श्रीनगर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 15 राउंड तो कोटद्वार विधानसभा सीट पर 11 राउंड में मतगणना होगी। सभी विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 77 टेबल लगाई गई हैं। गौरतलब है कि पौड़ी जनपद की सभी 6 विधानसभा सीटों पर कुल 3 लाख 15 हजार 803 मतदाताओं ने वोटिंग की है जिनमें सर्वाधिक 1 लाख 67 हजार 341 महिला मतदाता हैं, जबकि 54.47 मतदान प्रतिशत रहा था। बहरहाल मतगणना के मद्देनजर जहां पौड़ी में ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है वहीं विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे।

नई टिहरी में मतगणना शुरू

नई टिहरी आईटीआई में मतगणना स्थल बनाया गया है, जहां पोस्टल बैलेट की मतगणना शुरू हो गई है। प्रत्येक विधानसभा में 7-7 टेबल लगाए गए हैं।

कांग्रेस 7 सीटों पर आगे

अब भाजपा ने लगभग दोगुनी बढ़त बनाते हुए 10 सीटों पर अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहीं कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।

तेजी से बढ़त बना रही भाजपा

शुरुआत में गति धीमी रहने के बाद अब भाजपा तेजी से सीटों पर बढ़त बना रही है। भाजपा अब 9 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं अन्य के खाते में भी दो सीटें दिख रही हैं।

तेजी से बदल रहे रुझान

उत्तराखंड में समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। यहां भाजपा 8 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है।

कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर

शुरुआती रुझानों में भाजपा कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां भाजपा-कांग्रेस 5-5 सीट पर आगे हैं।

तेजी से बदल रहे रुझान

तेजी से बदलते रुझानों में अब भाजपा 2 सीट, कांग्रेस 4 सीट और अन्य दल एक सीट पर आगे हैं।

शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में

शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की एक सीट, कांग्रेस तीन सीट और अन्य 1 सीट पर आगे हैं।

भाजपा ने बनाई एक सीट पर बढ़त

उत्तराखंड में रुझानों में भाजपा ने एक सीट पर बढ़त बना ली है।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *