कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा है दुनिया का सबसे बड़ा संगठन: रेखा वर्मा, कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची उत्तराखंड प्रदेश सह प्रभारी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भगवानपुर । सोमवार को कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा का बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेखा वर्मा ने कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ भी। कहा कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा किा कि वह घर-घर जाकर पार्टी की रीति नीति के बारे में लोगों को जागरूक करें। सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें। पूरी तरह से संगठित होकर उम्मीदवार को जिताने का काम करें। प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। करोना संक्रमण के बावजूद देश की विकास दर ठीक है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, मंडी समिति चेयरमैन मनोज कपिल, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, अमन त्यागी, चंदन त्यागी, देवेंद्र अग्रवाल, प्रधान नरेश धीमान ,संजय चौधरी, सुशील राठी ,हिमांशु चौधरी, राजकुमार कसाना, अजय गोयल, प्रदीप चौधरी, मास्टर सत्यपाल सिंह, राजेश सैनी, मोहित यादव, जगदीश सैनी, रोहित कुमार, अनिल सैनी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *