भाजपा का बूथ सत्यापन अभियान समय से पूरा किया जाएगा: विकास तिवारी

रूड़की। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रुड़की होटल प्रकाश में आयोजित की गई। इसमें पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे बूथ सत्यापन अभियान एवं राष्ट्रीय स्वस्थ स्वयंसेवक अभियान के विषय में बूथ सत्यापन अभियान के जिला संयोजक एवं पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी द्वारा जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के दूसरे जिला महामंत्री आदेश सैनी रुड़की पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष प्रवीण सिन्धु पूर्वी मंडल के दोनों महामंत्री बृजमोहन सैनी व संजय त्यागी उपाध्यक्ष आदर्श गुप्ता उपस्थित रहे। विकास तिवारी ने बताया की जिले में कुल 1675 बूथ है । तथा पार्टी संगठन की रचना के अनुसार 372 शक्ति केंद्र हैं अभी तक पार्टी ने 350 बूथों का सत्यापन कर लिया है । 31 अगस्त से पहले-पहले जिले के समस्त बूथों का सत्यापन पूर्ण कर लिया जाएगा। पार्टी की संरचना के अनुसार बूथ सत्यापन के कार्य में सम्मानित वर्गों का समावेश प्रत्येक बूथ की कार्यकारिणी में हो ऐसा कोई वर्ग ना छूटे इस पर पार्टी के पदाधिकारी जो सत्यापन करने के लिए जाएंगे विशेष ध्यान देंगे। बूथ स्तर पर नव मतदाताओं के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। एक बूथ पर रहने वाले लाभार्थियों से भी संपर्क किया जाएगा। आदेश सैनी ने कहा की प्रत्येक मंडल में राष्ट्रीय स्वस्थ स्वयंसेवक अभियान की प्रशिक्षण शालाएं भी प्रारंभ हो गई है। राष्ट्रीय स्वस्थ स्वयं सेवक अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ से एक महिला एवं एक पुरुष इस प्रकार 2 कार्यकर्ता इस अभियान में लगेंगे और आने वाले संभावित कोविड लहर से देशवासियों अपने क्षेत्रवासियों को किस प्रकार सुरक्षित रखा जा सके इसकी चिंता करेंगे। प्रशिक्षण हर मंडल में आयोजित किए जा रहे हैं जिन्हें भी आगामी 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा। बूथ सत्यापन अभियान में पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रतिभा करेंगे सभी विधायक सांसद जिला पंचायत अध्यक्ष कोऑपरेटिव के चेयरमैन मेयर मंत्री गण प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी बूथ सत्यापन को संपन्न करने का कार्य करने वाले है। प्रत्येक वरिष्ठ कार्यकर्ता को भी कम से कम एक बूथ पर अवश्य जाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी भी एक बूथ पर गए।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *