भारत की हार पर फूंका विराट कोहली का पुतला, आक्रोशित लोगों ने कहा खराब कप्तानी की वजह से भारत को हार का मुंह देखना पड़ा, 120 करोड़ देशवासियों को किया निराश

कानपुर। टी 20 विश्वकप में रविवार को हुए भारत पाकिस्तान के मैच में भारत की हार से आक्रोशित लोगों ने लालबंगला में कप्तान विराट कोहली का पुतला फूंका। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। जिसमें पाकिस्तान ने भारत को करारी शिकस्त दी थी। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने रात को लालबंगला में कप्तान विराट कोहली का पुतला फूंका। इस दौरान क्षेत्रीय निवासी रमन गुप्ता ने कहा कि विश्वकप में भारत ने पांच बार पाकिस्तान को हराया है। लेकिन रविवार को खेले गए मैच में विराट कोहली की खराब कप्तानी की वजह से भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। उन्होंने कहा कि विराट की टीम ने 120 करोड़ देशवासियों को निराश किया है। लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके साथ ही विराट के पुतले को आग लगाकर अपना विरोध जताया। इस मौके पर आकाश, सनी, विशाल समेत अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद थे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *