मनीष गुप्ता बने वैश्य कुमार सभा के अध्यक्ष, वैश्य कुमार सभा सेवक मंडल की कार्यकारिणी घोषित

हरिद्वार । वैश्य कुमार सभा सेवक मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से मनीष गुप्ता सेवक मंडल के अध्यक्ष चुने गए हैं। गगन गुप्ता को महासचिव और नमित गोयल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सभा के संरक्षक अरविंद अग्रवाल ने पद की शपथ दिलाई।बीती रविवार देर शाम कनखल वैश्य कुमार सभा के नए सेवक मंडल का गठन कर दिया गया। सेवक मंडल के 16 सदस्यों की सहमति और निवर्तमान कार्यकारिणी और संरक्षक मंडल की अंतिम मोहर के बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। संयुक्त बैठक के बाद मनीष गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं गगन गुप्ता को महामंत्री, नमित गोयल को कोषाध्यक्ष, मुकेश मोदी को उप प्रधान, शुभम गोयल को मंत्री, रचित अग्रवाल को प्रबंध मंत्री, समीर गुप्ता को भंडार मंत्री, अजय गोयल को संपदा मंत्री, संजय आर्य को ऑडिटर पद के लिए चुना गया। इसके अलावा लव गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, हरीश मित्तल, अजय गोयल, अंकित जैन, संजीव अग्रवाल, और मयंक गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभा संरक्षक प्रदीप चौधरी और सुधीर गुप्ता ने नव निर्वाचित सेवक मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए वैश्य समाज को एकजुट और मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में सभा संरक्षक प्रदीप चौधरी, उमेश गोयल सुधीर गुप्ता, पराग गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, मुकेश गोयल, प्रधुम्न अग्रवाल, अजय जैन, निश्चल गुप्ता, चुनाव संयोजक रहे संजय अग्रवाल मिन्नू, सहित अरविंद अग्रवाल, विष्णुशरण अग्रवाल, भागवत अग्रवाल, विमल चौधरी, दीपक मणि गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, गौरव गुप्ता चुन्नू, विजय जैन, संजय जैन, संदीप गुप्ता, आकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता, अजय गर्ग, अमर गुप्ता, प्रमथेष, अचिन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, कपिल चौधरी, रमेश चंद गुप्ता, उमेश गुप्ता, संचित गुप्ता, सुनील मोदी, आशीष मांसल, मनीष बंसल, सचिन मोदी, प्रत्यक्ष अग्रवाल, अनुज मोदी, पंकज गुप्ता, सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *