हरिद्वार के नीलखुदाना वार्ड में पेयजल लाईन का निर्माण कार्य शुरू, महानगर अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, भाजपा पर किए ताबड़तोड़ प्रहार

हरिद्वार । पानी की किल्लत से जूझ रहे नीलखुदाना वार्ड 46 के वासियों को कांग्रेस नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी के प्रस्ताव पर पानी की पेयजल लाईन का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने नारियल तोड़कर पानी की पेयजल लाईन कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि सद्दीक गाड़ा, रवि बहादुर, जटाशंकर श्रीवास्तव, राजवीर सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, वीपी सिंह तेजियान, विनोद कश्यप, रतन सिंह सैनी, शाहनवाज सिद्दकी ने हर्ष जताया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि नीलखुदाना वार्ड के वासी पानी की किल्लत से जूझ रहे थे। पानी की पाईपलाईन बिछाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। अब लोगों की पानी की समस्या दूर हो सकेगी। उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विकास कार्यो में लगातार बाधा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस के पार्षद अपने वार्डो में विकास कार्यो को प्रमुखता से लागू कराने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि काफी प्रयासों के बाद जलसंस्थान के सहयोग से पानी की पाईपलाईप नीलखुदाना में डाली जा रही है। हजारों लोगों को पानी की आपूर्ति सही रूप से मिल सकेगी। उन्होंने भाजपा के नेताओं पर विकास कार्यो में भेदभाव पूर्ण नीति अपनाने का आरोप लगाया। यशवंत सैनी ने कहा कि कांग्रेसी पार्षदों के प्रस्तावों पर अधिकारी भाजपा के जनप्रतिनिधियों के दबाव में ध्यान नहीं दे रहे हैं। काफी दिनों से क्षेत्रवासी पानी की किल्लत से जूझ रहे थे। जनहित के कार्यो में सभी को अपना सहयोग देना चाहिए। श्रमिक नेता राजवीर सिंह चौहान व जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि विकास कार्यो में किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जनहित में समानरूप से जनता को विकास कार्यो का लाभ मिलना चाहिए। नीलखुदाना निवासियों को अब पानी सही रूप से मिल सकेगा। पार्षद प्रतिनिधि सद्दीक गाड़ा व रवि बहादुर ने नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता जनता के विकास कार्यो को प्रमुखता से उठाता चला आ रहा है। उपनगरी ज्वालापुर के वार्डो की जनसमस्याओं का निराकरण होना चाहिए। ज्वालापुर को महाकुंभ मेले के विकास कार्यो में भी सम्मिलित किया जाए। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *