उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होगा, 20 मार्च को मिलेगा जवाब, देहरादून में बुलाए गए सभी विधायक

देहरादून । उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब प्रदेश के लोगों को 20 मार्च को मिलने की संभावना है। भाजपा के सभी विधायकों को 20 मार्च को देहरादून बुलाया गया। 20 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है। इसकी पुष्टि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने की है। उत्तराखंड में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है। पूरा इवेंट मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार होगा, जिसका प्रसारण सभी जिलों और मंडलों में भी किया जाएगा। मुताबिक, भाजपा शपथग्रहण समारोह के जरिये 2024 के लिए भी संदेश देना चाहती है। शपथग्रहण समारोह के जिलों व मंडलों में सीधा प्रसारण के लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। प्रसारण एलईडी पर किया जाएगा। जिला व मंडल इकाइयों के पदाधिकारी, स्थानीय नेता इस आयोजन की जिम्मेदारी लेंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *