गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, महानगर अध्यक्ष ने कहा मोदी सरकार में समाज का प्रत्येक वर्ग महंगाई में त्रस्त

हरिद्वार । केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ाए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडे व महानगर अध्यक्ष सविता सिंह के नेतृत्व में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विमला पांडे ने कहा जब से सत्ता में बीजेपी की मोदी सरकार आई है। समाज का प्रत्येक वर्ग महंगाई में त्रस्त है। मोदी सरकार के अच्छे दिन के सपने आज तक पूरे नहीं हुए। घरेलू गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने महंगाई से जूझ रही जनता को एक और झटका दिया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। सरकार को बढ़ाए गए दाम तत्काल वापस लेने चाहिए। प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनता भी जनता कोई राहत नहीं दे पा रही है। समाज में भेदभाव उत्पन्न कर जनता को मूल मुद्दों से भटकाने का काम किया जा रहा है। विमला पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले लाखों लोगों में से आज तक एक भी व्यक्ति को मकान नहीं मिला। किसान खेत में रो रहा है। नौजवान सड़कों पर है। सविता सिंह ने कहा पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। सब्जियां गरीबों की पहुंच से दूर होती जा रही है। नीलम पांडे, संतोष चैहान व सुषमा सहगल ने कहा मोदी राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। डॉक्टर संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश है। दिल्ली की तरह उत्तराखंड में भी 200 यूनिट बिजली गरीबों को फ्री मिलनी चाहिए। पानी का बिल खत्म होना चाहिए। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार विपक्ष बदले की भावना कार्य कर रही है। जनता इसका जवाब 2022 में देगी। रैली में युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर, ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, यशवंत सैनी, दिग्विजय सिंह यादव, कार्तिक शर्मा, सुनीता डबराल, पिंकी कौर, अनिल चौधरी भास्कर, सुभाष मिश्रा, चांदनी, बबीता संजय शर्मा, पूनम जैन, मालती प्रजापति, सरस्वती चौहान, सुनीता गुप्ता, गार्गी राय, अंजू द्विवेदी, सुमन अग्रवाल, उषा सरकार, वीना कपूर, कृष्णा पांडे, सरोज ठाकुर, देविका रानी, सुनीता मानव, फूलवती, राजबाला, यशोदा, विमलेश, पार्वती, सीमा उनियाल, राजपति आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *