अखिल भारतीय मजदूर यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष बनी रश्मि चौधरी, कहा महिलाओं के हितों के अधिकारों की रक्षा के लिए किए जाएंगे कार्य, महिलाओं को जागरूक करना प्राथमिकता

रुड़की । अखिल भारतीय मजदूर यूनियन नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री रश्मि चौधरी ने कहा कि वे संगठन के माध्यम से महिला हितों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करेंगीं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा उनको दी गई जिम्मेदारी का वह पूरी मेहनत तथा निष्ठा से निर्वहन करेगी। श्रीमती रश्मि चौधरी ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनको अपने हुकूक दिलाना उनकी प्रथम प्राथमिकता रहेगी। आज महिला वर्ग के साथ समाज में बड़ा भेदभाव किया जाता है तथा आए दिन उनका शोषण भी किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *