उत्तराखंड में बसपा की सरकार बनेगी, बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा राज में मजदूर और किसान तंग आ चुका, उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई भाजपा

झबरेड़ा । बसपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि आने वाला समय बसपा का होगा। राज्य में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा राज में मजदूर और किसान तंग आ चुका है। भाजपा उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है। गांव लाठरदेवा हूण में बसपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा में ही मजदूर व किसानों का भला है। बसपा आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। वही उत्तराखंड में भी आने वाले समय में बसपा के बिना सरकार नहीं बनेगी। भाजपा से जनता उब चुकी है। सरकार सरकारी नौकरियां समाप्त करती जा रही है। युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। वर्षों का गन्ना भुगतान चीनी मिलों से नहीं मिल पा रहा है।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधान सभा झबरेड़ा की समीक्षा लेते हुए विधान सभा मे बनाए गये सोलह सेक्टरों के प्रभारियों व पदाधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया तथा उनसे आने वाले विधानसभा चुनाव की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर बसपा द्वारा पदाधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। पूर्व बसपा विधायक हरिदास ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का बसपा में पूरा सम्मान है। गरीब, मजदूर व किसान का हित बसपा में ही निहित है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी, पूर्व विधायक शहजाद, झबरेड़ा विधान सभा प्रभारी आदित्य ब्रजवाल, जिलाध्यक्ष रामकुमार, उस्मान अली, विक्रम सिंह, सौराज आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *