कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत, भाजपा ने जनता को दिया भ्रष्टाचार मुक्त शासन, पुनः स्थापित होने जा रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार, हरिद्वार मंडल की कार्यसमिति की बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

हरिद्वार । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत होता है। पार्टी कार्यकर्ता 5 साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं और जो काम भाजपा की सरकार ने किए हैं उन्हें लोगों के सामने रखें। यह बात प्रदेशाध्यक्ष ने हरिद्वार मंडल की कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कही। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की मध्य हरिद्वार मंडल की मंडल कार्यसमिति का आयोजन अनुराग पैलेस में हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता को बताने की आवश्यकता है। भाजपा ने इन 5 सालों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन जनता को दिया है। जिसके आधार पर हम कह सकते हैं कि एक बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः स्थापित होने जा रही है। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा इन 5 सालों में जितने विकास कार्य इस उत्तराखंड में हुए हैं। कांग्रेस वह कार्य पिछले 60 साल में भी नहीं कर पाई है। 10 साल कांग्रेस का भी इस राज्य में शासन रहा है, लेकिन उपलब्धियों के नाम पर उनका कार्यकाल शून्य रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही भाजपा का ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान भी प्रारंभ होने वाला है एवं जन आशीर्वाद यात्रा भी निकलनी है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती अनु कक्कड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड पूर्व दायित्व धारी डॉ विनोद आर्य संजय सहगल पूर्व मंडल अध्यक्ष कामिनी सडाना कुसुम गांधी पार्षद पिंकी चौधरी सपना शर्मा विवेक उनियाल नेपाल सिंह राजेंद्र कटारिया आदि मौजूद रहे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *