कार्यकतार्ओं ने मनाया भाजपा का 41वां स्थापना दिवस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और निरंतर मेहनत के कारण भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

हरिद्वार । भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के 41 वा स्थापना दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरित कर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी उन्होंने बताया कि मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए लाखों निस्वार्थ कार्यकर्ताओं ने वर्षों से लगातार सेवा, त्याग और देशभक्ति की भावना से पार्टी के लिए जीवन समर्पित कर दिया करोड़ों लोगों के पसीने से भारतीय जनता पार्टी का उदय संभव हुआ है भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसका मुख्य कारण हमारे समर्पित कार्यकर्ता ही हैं मेरी आप सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा अंतोदय के पावन धय को आत्मसात करते हुए मां भारती की सेवा में विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मां भारती को विश्व पटल में सर्वोच्च स्थान पर स्थापित करने के लिए अनवरत बिना रुके बिना थके काम कर रहे हैं हम सभी कार्यकर्ता मिलकर देश, समाज और संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें कार्यक्रम की समाप्ति पर जिला भाजपा पदाधिकारियों ने चंडीघाट स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर फल वितरण किये इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा ,संदीप गोयल, देशपाल रोड, जिला मंत्री आशु चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा , जिला कोषाध्यक्ष विजय चौहान युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन गुज्जर, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष तेलूराम, देवकीनंदन पुरोहित, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, कमल प्रधान, विकास कुमार आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *