सपा के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक त्यागपत्र दिया, प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक साल से किसी की नियुक्ति ना होने पर खफा चल रहे थे कार्यकर्ता

रुड़की । समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक साल से किसी की नियुक्ति नहीं होने से खफा चल रहे थे।गणेशपुर में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेद्र गुर्जर के कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। नरेंद्र गुर्जर ने बताया कि दिसबंर 2018 से पार्टी में कोई प्रदेश अध्यक्ष नहीं है। उनका कहना है कि कार्यकर्ता अपने शिकायत लेकर कहां जाएं, समझ नहीं आता। बैठक में सपा से लम्बे समय से जुड़े लोगों ने पार्टी से सामूहिक त्याग पत्र दे दिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया।इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, नवीन कौशिक, बिजेंद्र पाल सैनी, कुनाल गिरी, नईम अब्बासी, मंगल सिंह यादव, मोहम्मद आजम, सुंदर बाला सैनी, मंतलेश देवी, आदेश त्यागी, राजेंद्र कुमार, मांगेराम, रविंद्र पंवार, निर्दोष सैनी, रेखा सैनी, रविंद्र पाल, सेवाराम, धर्म सिंह, मोहम्मद शहबान, दिलशाद, कुर्बान अली, अनीस खान, सुनीता तोमर, सलमा, आदेश पंवार, फिरोज खान, दानिश सलमानी, मोहर सिंह, बिशम्बर सिंह, अनवर अली, चंद्रवती देवी शामिल हैं।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *