विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण, कहा स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रकृति से लगाव जरूरी

हरिद्वार । भाजपा महिला मोर्चा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया है। मोर्चा की पदाधिकारियों ने अन्य लोगों से भी प्रकृति का संरक्षण करने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रीता चमोली व शिवालिक नगर मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर के द्वारा अपने क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया। जिलाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा है कि स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन जीने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है प्रत्येक व्यक्ति को देखना चाहिए कि यदि उसके यहां यदि थोड़े ही भी जमीन खाली है तो वह पौधारोपण जरूर करें ।सार्वजनिक स्थानों पर भी पौधारोपण करने में रूचि लें। तमाम बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए प्रकृति कहां हरा-भरा और पूरी तरह से स्वस्थ रहना जरूरी है। मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थय पर सीधा असर डालता है। मानव की अच्छी-बूरी आदतें जैसे वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। मानव की बूरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बूरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकर्तिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है।  अपने देश व बच्चों के भविष्य के लिए हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता चमोली जी, सोशल मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर , पवन शर्मा, शीतल पुंडीर आदि ने पौधारोपण किया।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *