मोलना गांव में युवक-युवती की जघन्य तरीके से हत्या की, शव गन्ने के खेत में फेंका, हॉरर किलिंग की दस्तक

रुड़की । हरिद्वार जिले में मोलना गांव से लापता युवक-युवती की जघन्य तरीके से हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। दोनों के क्षत-विक्षप्त शव बरामद हुए है। हत्यारों ने धारधार हथियार से दोनों के शरीर के कई अंगों को काट दिया। युवती शादीशुदा थी, दोनों अलग समुदाय से हैं। पुलिस इसे हॉरर किलिंग मान रही है। मोलना गांव निवासी सवाना (24) पुत्री सत्तार का निकाह सात माह पूर्व यूपी के मुजफ्फरनगर के बसेड़ा गांव में हुआ था। कुछ दिन पहले वह अपने मायके आयी थी। उसके बाद 24 जनवरी को वह लापता हो गयी। उसी दिन गांव का ही अंकित त्यागी (22) पुत्र बिरम त्यागी भी लापता हो गया। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आयी है। दोनों पक्षों के लोगों ने अलग-अलग गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती और युवक की तलाश उस समय तेज हुई जब बुधवार शाम गांव के पास खेल रहे कुछ बच्चों ने इंसान का पैर देखकर गांव वालों और पुलिस को जानकारी दी। रात में ही पुलिस ने युवक व युवती के परिजनों से जानकारी जुटाई। सत्तार कटे पैर को अपनी पुत्री का बता रहा था। वहीं गन्ने के खेत में एक चांदी की पायल भी बरामद हुई थी। पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही थी। गुरुवार सुबह थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार झबरेड़ा पुलिस टीम के साथ मोलना पहुंच गये तथा एक बार फिर गन्ने के खेतों में पुलिस टीम कटी टांग को लेकर जानकारी जुटाने लगी। दोपहर करीब दो बजे एक गन्ने के खेत में पुलिस को क्षत-विक्षप्त हालत में युवक व युवती के शव आसपास पड़े मिले। शवों को बुरी तरह से काटा गया था। कुछ अंग अलग पड़े थे। जंगली जानवरों ने भी उन्हें नोंचा था। देहरादून से डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई। एसपी देहात प्रविंद्र डोभाल का कहना है कि दोनों की हत्या की गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। कहा कि यह मामला हॉरर किलिंग से जुड़ा हुआ है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे पर फॉलो करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *