हरकी पैड़ी पर हुड़दंग करने में 10 युवक गिरफ्तार, किया गया चालान, गंगा घाटों पर हुड़दंग, नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी

हरिद्वार । हरकी पैड़ी पर हुड़दंग करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान किया है। वहीं 14 तीर्थयात्रियों को हरकी पैड़ी पर गंदगी करते हुए पकड़ा गया, जिनका पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 10 लोगों को हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग करते हुए पकड़ा है। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम संजय कुमार पुत्र खजान सिंह निवासी नागलोई पश्चिम विहार दिल्ली, नंदकिशोर पुत्र बिल्लू निवासी उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन पश्चिम विहार दिल्ली, नरेश कुमार पुत्र विशाल सिंह निवासी सुल्तानपुरी नागलोई दिल्ली, शंकर पुत्र कृष्ण निवासी जमावड़ा थाना सदर जिला हिसार हरियाणा, रिकी पुत्र अशोक कुमार निवासी मानेसर हरियाणा, राजू पुत्र पर्वत निवासी जोगिया मंडी कोतवाली नगर हरिद्वार, तरुण पुत्र कल्याण सिंह निवासी उत्तम नगर दिल्ली, मोंटू पुत्र चंद्रभान निवासी करीमपुर बलिया उत्तर प्रदेश, दीपक पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रामगढ़ जिला बलिया उत्तर प्रदेश, विश्वजीत पुत्र ईश्वर दयाल निवासी सेक्टर-73 गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश बताया है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि गंगा घाटों पर हुड़दंग, नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *