शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की बांटी 100 किट, एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल ने फ्रंटलाइन वर्कर और कोरोना योद्धाओं को वितरित की आयुष किट

भगवानपुर । मिशन हौंसला के तहत पुलिस ने मुल्तानी फार्मासिस्टल लिमिटेड कंपनी के सहयोग से फ्रंटलाइन वर्करों को शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की किट वितरित की। थाना परिसर में एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल, क्षेत्राधिकारी मंगलौर और थानाध्यक्ष ने पत्रकारों, पुलिसकर्मी और सफाईकर्मियों को शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की किट वितरित की। इस दौरान एसपी देहात ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ने में किट सहयोग करेंगी।

मुल्तानी फार्मासिस्टल लिमिटेड के मैंनेजर आशुतोष शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बीच आयुष किट कारगर साबित हो रही है। लगातार कंपनी की ओर से कोरोना योद्धाओं को आयुष किट वितरित की जा रही है। इस मौके पर पत्रकार जितेंद्र सैनी, पत्रकार आलिम मलिक, पत्रकार संदेश कात शर्मा, पत्रकार बिजेंद्र सैनी, पत्रकार आशु मलिक, पत्रकार राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *