तहसील दिवस में आई 11 शिकायतें, मौके पर 1 ही निस्तारण, एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश

भगवानपुर । तहसील दिवस में 11 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम वैभव गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इनमें जमीन की पैमाइश, अतिक्रमण, प्रमाण पत्र बनाने संबंधी शिकायतें आई। 11 में से दस शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर समाधान करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसीलदार गिरीश चन्द त्रिपाठी, बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज, नयाब तहसीलदार अनिल कंबोज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *