कनखल के गणेशपुरम कॉलोनी में एक साथ मिले 14 कोरोना के मरीज, एक मरीज की मौत, मचा हड़कंप, जिला प्रशासन ने गणेशपुरम कॉलोनी को किया सील

हरिद्वार । कनखल के गणेशपुरम में एक साथ 14 कोविड संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं यहां एक कोविड संक्रमित की मौत हुई है। जिला प्रशासन ने गणेशपुरम कॉलोनी को सील कर दिया गया है। कॉलोनी में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के चिन्हीकरण की कार्रवाई की जा रही है। सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि गणेशपुरम में 14 कोविड संक्रमित मिले हैं। संक्रमण प्रभावित क्षेत्र को मानक के अनुसार सील कर दिया गया है। वहीं कोटद्वार में एक पूर्व प्रधानाचार्य की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। पदमपुर सुखरो निवासी पूर्व प्रधानचार्य का ऋषिकेश एम्स में किडनी और फेफड़ा रोग का उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह छह बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। बेस अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डा. सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *