हरिद्वार जनपद में कोरोना के 20 नए मरीज आए, सबसे अधिक कोरोना मरीज हरिद्वार शहर में मिले
हरिद्वार । स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार जिले में कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक कोरोना मरीज हरिद्वार शहर में मिले हैं। दूसरे स्थान पर रुड़की रहा है। जिला हरिद्वार में कोविड मरीजों का आंकड़ा लगातार गिर रहा है। मंगलवार को आयी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार जिले में कोरोना के कुल 20 नए मरीज मिले हैं। जिले में मिले कोरोना के 20 नए मरीजों में से हरिद्वार शहर में आठ, रुड़की में सात, बहादराबाद में दो, लक्सर में कोरोना का एक मरीज मिला है। वहीं बाहरी जिले एवं प्रदेश से आए दो लोग भी कोरोना जांच में पॉजिटिव आए हैं।


