हरिद्वार में शुक्रवार को आए 58 कोरोना के नए मामले, कुल मरीजों की संख्या पहुंची 7967, वर्तमान में कोविड केयर सेन्टरों में भर्ती हैं 343 मरीज

हरिद्वार । शुक्रवार को हरिद्वार जनपद में 58 व्यक्तियों की कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। वर्तमान में जनपद के विभिन्न कोविड केयर सेन्टरों में 343 व्यक्ति भर्ती है । जनपद में अब तक कुल पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 7967 है। आज डिस्चार्ज पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 26 है। जनपद के विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में वर्तमान में उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के कोई भी व्यक्ति भर्ती नहीं है तथा अब तक कुल 4209 व्यक्तियों को विभिन्न फैसिलिटी केन्द्रों में भर्ती किया गया है तथा 4209 व्यक्तियों को अवमुक्त किया गया है। जनपद से अब तक 103844 व्यक्तियों के सैम्पल जॉच हेतु लैब भेजे गये है, 101215 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, (91154 निगेटिव 7967 पॉजिटिव तथा 2629 व्यक्तियों की रिपोर्ट आनी अपेक्षित। आज दिनांक को 1322 व्यक्तियों कोविड- 19 जॉच हेतु सैम्पल लिये गए। जनपद में वर्तमान में जनपद में 336 एक्टिव कन्टेनमेंट जोन है, जिनमें पॉजिटिव केस पाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *