भगवानपुर के 60 स्कूल हुए तंबाकू मुक्त
भगवानपुर । उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार, भगवानपुर ब्लॉक के 60 स्कूलों को तंबाकू-मुक्त स्कूल बनाया गया और इसके लिए स्कूल लेवल पर सरकार द्वारा पास किए गए 9 मानदंड को पूरा किया गया । इसी के अनुसार, ब्लॉक भगवानपुर के 60 स्कूल ने 100% तंबाकू-मुक्त स्कूल घोषित किया जा चुका है।
अब, भगवानपुर ब्लॉक के स्कूलों ने भी इसमें बड़ी कामयाबी हासिल की है और सरकार द्वारा पास किए गए 9 मानदंड को पूरा करके भगवानपुर के सभी 60 स्कूलों को तंबाकू-मुक्त स्कूल घोषित किया गया है। आज, 24 मार्च, 2026 को हरिश्चंद्र कैलाशवति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हॉल भगवानपुर में 60 स्कूलों को तंबाकू-मुक्त स्कूल घोषित करने के लिए एक प्रोग्राम रखा गया।
इस अवसर पर ब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर अभिषेक शुक्ला और सलाम मुंबई-फाउंडेशन के अजय चौहान,अहेली गुप्ता,रविन्द्र कुमार और एवरेस्ट इंडस्ट्री के प्लांट हेड पवन कुमार सर और आशुतोष चौहान सर मंच पर उपस्थित रहे।
सफलता प्राप्त करना जितना कठिन है, सफलता को बनाए रखना उससे भी अधिक कठिन है, लेकिन भगवानपुर ब्लॉक शिक्षा विभाग इस सफलता को बनाए रखेगा और भगवानपुर ब्लॉक के सभी शिक्षक और शिक्षा विभाग विद्यालय स्तर पर सभी मापदंडों को पूर्ण कर आने वाली पीढ़ी को तंबाकू मुक्त और व्यसन मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे, ऐसा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री अभिषेक शुक्ला ने कहा। इस अवसर पर 60 प्रधानाचार्य,शिक्षक और साथ ही ब्लॉक के सभी विस्तार अधिकारी और केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे । सभी विद्यालयों को सलाम मुंबई फाउंडेशन, एवरेस्ट फाउंडेशन द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

