विश्व का कल्याण करती है भगवान शिव की कथा: कमलकांत मिश्रा, भगवानपुर के चुड़ियाला गांव में किया जा रहा है सात दिवसीय शिव कथा का आयोजन
भगवानपुर । भगवानपुर के चूड़ियाला गांव में सात दिवसीय शिव कथा का आयोजन किया जा रहा है,छठे दिन, गुरुदेव शिव कथा वक्ता कमलकांत मिश्रा ने बताया अपने अंहकार दूर करने के लिए भगवान की कथा जरूरी है, हिमाचल के घर में पार्वती का जन्म हुआ, नारद मुनि को बुलाकर कन्या के बारे में हिमाचल ने कन्या के भविष्य के बारे जानकारी ली, जिसमें बताया कि बेटी महादेवी है, लेकिन उसके साथ-साथ उसमें कई अवगुण भी है, जो भोलेनाथ में है, यह अवगुण नहीं यह गुणों का भंडार है। देव ऋषि नारद ने, पार्वती के बड़े होने पर ,शिव को पाने का उपाय बताया, पार्वती ने घर बार छोड़कर तपस्या शुरू कर दी, जिसमे सप्त ऋषियों ने उसकी परीक्षा ली, परीक्षा में सफल होने के बाद सप्त ऋषि वापस लौट गए। राम का नाम लेने से विष्णु सहस्त्रनाम का लाभ मिलता है, कथा आयोजक प्रधान धर्मवीर त्यागी, महिपाल त्यागी, बेबी त्यागी, अमित कुमार, घीशु राम, पवन कुमार, शिव कुमार, शेर सिंह, तेल राम,रक्षा त्यागी, रजनी त्यागी, सुधा त्यागी, शशि त्यागी आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

