भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने उत्तराखंड प्रदेश का अध्यक्ष राजबीर सिंह चौहान को बनाया, समर्थकों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

हरिद्वार। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजबीर सिंह चौहान को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से समर्थकों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस दौरान राजबीर सिंह चौहान ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह मजदूरों और श्रमिकों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान कराने और उनके अधिकारों के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष मुकुल राज ,ब्लॉक-3 महामंत्री मनोज यादव, ब्लॉक-4 संयुक्त महामंत्री कपिल, पुंडीर-ब्लॉक-1 संयुक्त महामंत्री संदीप कुमार ब्लॉक-4, मंत्री : आशुतोष चौहान ब्लॉक-4 को भी जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *